Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: सड़क पर गाड़ी पार्किंग को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज

 


लखनऊ। कृष्णा नगर कोतवाली इलाके में रहने वाली बहन के घर खाने पर परिवार के साथ आए युवक संग एलडीए कालोनी में रहने वाले एक परिवार संग गाड़ी खड़ी करने को लेकर कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हो गई। वहीं स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली पहुंच दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि सिंगार नगर आलमबाग लखनऊ निवासी सुरेन्द्र सिंह सलूजा स्व. जगजीत सिंह सलूजा के अनुसार वह बीते शनिवार रात्रि परिवार संग अपनी बहन के घर कृष्णा नगर कोतवाली इलाके स्थित एलडीए कालोनी गए थे। उस दौरान उन्होंने अपनी गाड़ी रोड पर खडी कर दिया। आरोप है कि उस दौरान बहन के घर के पास राकेश वर्मा नाम के आदमी ने गाडी खडी करने को लेकर गाली गलौज शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर उक्त युवक ने राकेश वर्मा ने ईट, उठा उनकी बांए आँख व दांन्त पर हमला कर तोड दिया।उसके बाद शशिकान्त वर्मा की बीबी ममता राज मेरी बेटी को खूब मारा और कहा तुम्हारे ऊपर हम च्पेजवस लगा देगें। मेरी बेटी को बचाने के लिये मेरी बीबी आयी तो उसको भी मारा और धक्का दिया। मुझे अपनो बाएं आख से दिखाई नही दे रहे है आभी। और राकेश वर्मा की भाई शशिकान्त वर्मा मेरी बीबी को धक्का दिया और बेटी को धक्का दे धमकी दे फरार हो गए। जिसके पश्चात उनका उपचार कराने के बाद स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली में पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |