Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अयोध्याः अनसुलझी पहली बनकर रह गयी नवविवाहित जोड़े की मौतःखुशनुमा माहौल में विदा हुई थी बारात, सुहागरात के कमरे में मिला दोनो का शव


अयोध्या। थाना कैंट क्षेत्र के सहादतगंज में नवविवाहित जोड़े की मौत एक अनसुलझी पहेली बनकर रह गया है। साल भर पहले दोनो की शादी तय हुई थी। दोनो फोन पर बातचीत भी करते रहते थे। कन्या पक्ष मार्च में शादी करना चाहता था, लेकिन वर पक्ष के कहने पर शादी मार्च में हो गयी। ऐसे सुहागरात के दिन हुई इस तरह की घटना का परिवार से लेकर मोहल्ले वालों तक को कोई विश्वास नहीं हो रहा है। लड़का काफी सीधा व व्यवहार कुशल बताया जा रहा है।

थाना कैंट क्षेत्र स्थित सहादतगंज मुरावन का टोला के रहने वाले प्रदीप पुत्र भग्गन की शादी अमानीगंज विकासखंड के ग्राम मोहलिया मौजा डीली सरैया से हुई थी। सात मार्च को शादी होने के बाद आठ मार्च को दुल्हन विदा होकर आयी थी। शनिवार को उनकी सुहागरात थी। रविवार की सुबह जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की के रास्ते परिजनों ने प्रवेश किया। कमरे में दोनो मृत अवस्था में पाये गये। जिसमें लड़का फांसी से लटक रहा था।लड़की के पिता मंतूराम ने बताया कि साल भर पहले शादी तय हुई थी। कोई भी विवाद नहीं था। जो मांगा उसे दिया। साल भर पहले शादी तय हुई थी। फोन पर दोनो बात कर रहे थे। शादी अप्रैल में करना चाहते थे, लेकिन लड़के वालों के जल्दी थी। इसलिए मार्च में शादी कर दिया। कन्या पक्ष के संतराम का कहना है कि दिन में 11 बजे बारातियों को विदा किया। रात में क्या हुआ कुछ पता नहीं। घटना को लेकर फोन आया था। लड़के के जीजा ने बताया कि रात में दस बजे वह कमरे में गया था। सुबह जागने लगे। दरवाजा नहीं खुला तो हम सभी लोग सामान लाने के लिए मंडी चले गये। यहां से इस तरह से घटना होने की जानकारी मिली। दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की में जाली लगी थी जिससे अंदर प्रवेश किया गया। अंदर लड़का फांसी पर लटका हुआ मिला।क्षेत्रीय निवासी पवन यादव ने बताया कि जानकारी में पहली ऐसी घटना है जिसमें पति व पत्नी दोनो की मौत हुई है। घर में प्रीतिभोज की तैयारी चल रही थी। जब बगल से घर वाले प्रवेश किए तो दोनो की मौत हो चुकी थी। प्रदीप का स्वभाव बहुत अच्छा था। यह नम्बर एक के कारीगर थे। अपनी मेहनत से अच्छा घर बनाया। पड़ोसी नवल किशोर मौर्या ने बताया कि लड़का बहुत अच्छा था। सुबह घटना के बारें में जानकारी मिली। लड़के में कोई भी बुराई नहीं थी। एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि परिवार के एक व्यक्ति के अनुसार दरवाजा नहीं खोलने पर खिड़की की जाली से प्रवेश करने के बाद दोनो मृत अवस्था में मिले थे। शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। दोनो परिवार से बात हुई है। इसलिए किसी बाहरी के प्रवेश की सम्भावना नहीं लग रही है। जांच की जा रही है। दरवाजा अंदर से बंद था। दोनो कमरे के अंदर बंद थे। दोनो नहीं रहे, जिनसे हमें कुछ पता चल पाये। इससे किसी बाहरी के द्वारा घटना कारित करना नहीं लग रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |