Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः 21 हजार मूल्य की कचरी, खोवा व पनीर को खाद्य विभाग की टीम ने किया सीज


बलिया। होली पर्व पर बिक्री के लिए खाद्य पदार्थ की दुकानों पर रखें 120 किलो कचरी, 40 किलो खोया व 10 किलो पनीर को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम में सीज कर दिया। सीज सामग्रियों की कीमत 21 हजार है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने रविवार को रसड़ा बाजार में होली अभियान के तहत कार्रवाई की। टीम ने सात खाद्य पदार्थ की दुकानों पर खाद्य सामग्रियों की जांच की। संदिग्ध प्रतीत होने पर खोया, पनीर, कचरी के नव नमूनें संग्रहित किए। जांच के दौरान टीम ने अत्यधिक रंग का प्रयोग करने पर 120 किलों रंगीन कचरी इसकी कीमत छह हजार रुपये है तथा खराब हो रहे 40 किलो खोया व 10 किलो पनीर की कीमत 15 हजार रुपये को सीज कर दिया।

सहायक आयुक्त द्वितीय वेद प्रकाश मिश्र ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्रियां खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की परख व पैक सामग्रियों पर निर्माण की तिथि की जांच अवश्य कर लें। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार, अनिल कुमार व राकेश कुमार उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |