Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अयोध्याः हिंदू महासभा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष को किया नमन, दी श्रद्धांजलि


अयोध्या। अयोध्या धाम की सिद्धपीठ चंद्रद्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर बाबा कृष्णमोहन दास आश्रम रामघाट के संस्थापक एवं अखिल भारत हिंदू महासभा संत प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत बाबा कृष्णमोहन दास महाराज को संतों, हिंदू महासभाईयों ने नमन किया। अवसर उनकी 16वीं पुण्यतिथि महोत्सव का था। पुण्यतिथि पर रविवार को आश्रम प्रांगण में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा में अयोध्या समेत अन्य प्रांतों से आए हुए हिंदू महासभा के पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं और संत-महंतों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष साकेतवासी श्रीमहंत बाबा कृष्णमोहन दास महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। चंद्रद्वितेश्वर नाथ महादेव मंदिर व बाबा कृष्णमोहन दास आश्रम के वर्तमान पीठाधिपति वरिष्ठ हिंदू महासभा नेता महंत रवींद्र कुमार दास ने कहा कि उनके गुरुदेव अप्रतिम प्रतिभा के धनी संत थे। जो गौ और संत सेवी रहे। उन्होंने अयोध्या धाम में एक विशाल आश्रम की स्थापना कर उसका कार्यभार संभाला। मठ के वह संस्थापक महंत हुए। जो अब इस दुनिया में नही हैं। उनकी यश-कीर्ति सदैव हम सबके साथ रहेगी। 

श्रीरामजन्मभूमि मुक्ति आंदोलन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य, दिव्य, नव्य मंदिर निर्माण से गुरुदेव का सपना साकार हुआ। वह जहां कहीं पर हैं। उसे अपनी आंखों से देख रहे होंगे। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय ने बताया कि हम सबने हिंदू महासभा संत प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष साकेतवासी महंत बाबा कृष्णमोहन दास महाराज का 16वां पुण्यतिथि महोत्सव मनाया है। पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय अध्यक्ष को श्रद्धापूर्वक याद किया गया। हिंदू महासभा के प्रति उनका अमूल्य योगदान रहा। उन्होंने हिंदू महासभा को मजबूती प्रदान करने का काम किया। उन्हीं की देन है कि आज देश भर में हिंदू महासभा का संगठन बड़ी मजबूती के साथ खड़ा है। आचार्य करूणानिधान गर्ग ने आए हुए संत-महंत और हिंदू महासभाईयों का स्वागत-सत्कार किया। इस अवसर पर तपस्वी छावनी पीठाधीश्वर जगतगुरु परमहंस आचार्य, विश्वविराट विजय राघव मंदिर के श्रीमहंत सिद्धबाबा नरसिंह दास, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अधिवक्ता मनीष पांडेय, हिंदू महासभा प्रदेश उपाध्यक्ष महंत रामलोचन शरण उर्फ राजन बाबा, महंत उत्तम दास, हिंदू महासभा जिला महामंत्री चंद्रहास दीक्षित, ब्रजनंदन सिंह, अभय कुमार शर्मा, सोनू सिंह, आचार्य करूणानिधान गर्ग, गणेश शर्मा, युवराज त्रिपाठी, नागेंद्र प्रताप सिंह, गोविंद यादव, अश्विनी पांडेय वैद्य आदि समेत सैंकड़ों लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |