तिलोईः राज्य मंत्री ने एक्सरे व सीटी स्कैन सेंटर का किया उद्घाटन
March 07, 2025
तिलोई/अमेठी। तहसील तिलोई अंतर्गत 200 बेड रेफरल जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को स्थानीय विधायक व भाजपा सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने अस्पताल में एक्स-रे रूम व सीटी स्कैन रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा मशीन की गुणवत्ता एवं संचालन का अवलोकन करते हुए मरीजों की जांच व जांचों उपरांत सही रिपोर्ट प्रदान करने हेतु संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया इस मौके पर राज्य मंत्री ने कहा कि सिटी स्कैन की सुविधा क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत ही खुशी की बात है अब इतनी बड़ी जांच के लिए स्थानीय लोगों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा इस मौके पर चिकित्सालय की प्रधानाध्यापक रीना श्रीवास्तव व तिलोई ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार मुन्ना सिंह मौजूद रहे।
