Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रतापगढः जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न


प्रतापगढ़। जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय के सभागार में जिला पर्यावरण एवं जिला गंगा समिति की बैठक सम्पन्न हुई। पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त कार्यदायी विभाग वर्षाकाल 2025 में रोपित किये जाने वाले पौधों के अग्रिम मृदा कार्य (गड्ढा खुदान) तत्काल पूर्ण कराकर स्थलवार सूचना डीएफओ को उपलब्ध करायें तथा नर्सरी पौधशालाओं में पौध उपलब्धता भी सुनिश्चित करें, इस कार्य में लापरवाही कदापि न बरती जाये।

इसी प्रकार जिला गंगा समिति की बैठक में जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि समस्त गंगा ग्रामों के मृदा परीक्षण को पूर्ण कराकर रिपोर्ट उपलब्ध करायें। सीडीओ द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम जैव विविधता समिति गठित करने की कार्यवाही प्रगति पर है। नदी में ठोस अपशिष्ट को बहने से रोकने के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गंगा नदी को निर्मल व अविरल बनाये रखने हेतु किसी भी प्रकार के ठोस अपषिष्ट, गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में न प्रवाहित किये जायें इसके लिये आवश्यक कार्यवाही की जाये। इसी प्रकार जिलाधिकारी ने नदी का विकास, वनीकरण, सीवेज उपचार अवसंरचना विकास, गंगा ग्राम आदि की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जगदम्बिका प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार, ईओ नगर पालिका राकेश कुमार, जिला परियोजना अधिकारी शिवम यादव, जेआरएफ वन विभाग डा0 लक्ष्मीकान्त त्रिवेदी, समाज सेवी आलोक कुमार शुक्ल सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |