Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बीसलपुर: जिलाधिकारी द्वारा साठा धान पर रोक लगातार किसानों की तोड़ी कमर- कहलो


बीसलपुर। भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को मांगों से सम्बंधित ज्ञापन सौंपकर मांगें पूरी कराये जाने की मांग की। 

भारतीय किसान यूनियन चढूनी के जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह कहलो के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील परिसर में जा धमके। जहां पर कार्यकर्ताओं ने नारेवाजी कर प्रदर्शन किया तथा उपजिलाधिकरी नागेन्द्र पाण्डेय को शिकायती पत्र देकर कहा कि जिलाधिकारी संजय सिंह द्वारा साठा धान लगाने पर पूर्णत्या रोक लगा दी गयी जिससे किसानों को काफी आर्थिक संकट आ गया है। पिछले समय नानग सागर से छोड़े गये पानी ने तबाही मचा दी थी। किसानों की फसलें बर्बाद हुई लेकिन उन्हें कोई मुआवजा नहीं दिया गया। पड़ोस के जनपद लखीमपुर में किसान साठा धान लगा रहे हैं लेकिन जनपद पीलीभीत में जिलाधिकारी ने रोक लगा दी। चीनीमिलें भी किसानों का समय से भुगतान नहीं कर रही हैं। जबकि चीनीमिल द्वारा 14 दिन के अंदर गन्न भुगतान किये जाने का आदेश सरकार ने दिया है। अन्य प्रदेशों में गन्ना मूल्य 400 रुपये हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की चीनीमिलों में गन्ना मूल्य 370 रुपये है। किसानों को अन्नदाता कहा जाता है लेकिन किसान की ही कमर तोड़ने में सरकार जुटी हुई है। ज्ञापन देने वालों में गुरजीत सिंह, सतनाम सिंह, बलबीर सिंह, चरनाम सिंह, हरनाम सिंह, अर्जुन सिंह, रंजीत सिंह, मलमीत सिंह सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |