Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखीमपुर खीरी: गोला में खाटू श्याम महाराज की निकली भव्य निशान शोभायात्रा


गोला गोकर्णनाथ खीरी। गोला नगर में श्री श्याम दीवाने सेवा समिति(रजि.) द्वारा श्री खाटू श्याम महाराज की भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गयी,यात्रा का प्रारंभ नीलकंठ मैदान से हुआ,नगर पालिका अध्यछ  विजय शुक्लाष्रिंकूष् और समिति के अध्यछ दीपक राजपूत ने बाबा खाटू श्याम का पूजन अर्चन कर यात्रा को प्रारंभ किया,बाबा के सभी भक्त अपने हाथों में बाबा के निशान लिए हुए नाचते गाते यात्रा में शामिल हुए,यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मोहम्मदी रोड स्थित ग्राम कंजा में खाटू श्याम मन्दिर पर सम्पन्न हुई,बाबा के भक्तों ने अपने अपने निशान बाबा को अर्पण कर सुख समृद्धि की कामना की,यात्रा के पश्चात समिति द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया गया,यात्रा में समिति के सभी सेवादार उपस्थित रहे,समिति ने प्रशासन के अभूतपूर्व सहयोग का आभार प्रकट किया,यात्रा में गोला पुलिस के वालेंटियर का अतुलनीय सहयोग प्राप्त हुआ,समिति ने वालेंटियर के प्रमुख विवेक के सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |