कन्नौज: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
March 07, 2025
कन्नौज। गुरुवार को बख्शीपुर्वा के पास हरदोई मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दोनों को रेफर कर दिया गया।
मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छुट्टापुर्वा निवासी अनुज (20) साथी अनूप (21) और शिवा (18) के साथ बाइक से शाम को निकले थे। हरदोई-कन्नौज मार्ग पर बख्शीपुर्वा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर जोर दार टक्कर मार दी। जिससे अनुज की मौके पर ही मौत हो गई और अनूप व शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने हादसे की जानकारी उनके परिजनों को दी और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद अनूप को कानपुर व शिवा को राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
