उन्नावः एसपी ने साप्ताहिक परेड की ली सलामी तथा परेड का किया निरीक्षण
March 07, 2025
उन्नाव। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी ली तथा परेड का निरीक्षण किया परेड में पुलिस लाइन का पुलिस बल तथा विभिन्न कार्यालयों एवं थानों में नियुक्त पुलिसकर्मी सम्मिलित हुए। परेड निरीक्षण के उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाइन परिसर, क्वार्टर गार्द, परिवहन शाखा एवं पीआरवी, गार्द रजिस्टर आदि का निरीक्षण कर सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर सोनम सिंह मौजूद रहीं।
