Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अयोध्याः महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी - कुलपति


अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ष्सशक्त महिला-सशक्त राष्ट्रष् विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। समस्त विभागों द्वारा विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई जिसका कुलपति ने अवलोकन भी किया। इस अवसर पर स्लोगन पोस्टर एवं रंगोली प्रतियोगिता भी आयोजित हुई और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।कुलपति डॉ बिजेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं के सम्मान में बढ़ोत्तरी तभी संभव है जब महिलाएं शिक्षित होंगी। कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण न केवल समाज की प्रगति के लिए जरुरी है बल्कि यह राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जबतक महिलाओं को समान अवसर और अधिकार नहीं मिलेगा तबतक समाज में वास्तविक बदलाव संभव नहीं है। कुलपति ने कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबर स्थान देना होगा जिसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है। महिलाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपने आत्मविश्वास को बढ़ाना चाहिए।सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय की अधिष्ठाता डॉ साधना सिंह ने कहा कि महिला दिवस महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने का अवसर है, जो उनके अधिकारों और हितों की रक्षा कर सकती हैं। पूर्व अधिष्ठाता डॉ सुमन भनोट ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए शिक्षा जरूरी है।चिकित्सा अधिकारी डॉ आशा आर्या ने कहा कि महिलाओं को कैल्शियम, विटामिन एवं आयरन की गोली समय- समय पर लेना जरूरी है।केला रेशा से उत्पाद बनाने के लिए संगीता, पूनम और मूंज व श्रीअन्न से उत्पाद बनाने के लिए विजयलक्ष्मी को प्रशस्ति पत्र देकर को कुलपति ने सम्मानित किया।इस मौके पर कृषि अधिष्ठाता डॉ प्रतिभा सिंह, कुलपति के सचिव डॉ जसवंत सिंह, निदेशक शोध डॉ ए.के गंगवार, निदेशक प्रसार डॉ राम बटुक सिंह, छात्र कल्याण अधिष्ठाता, डॉ डी.नियोगी डॉ सुमन मौर्य सहित अन्य शिक्षक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |