Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं अलसी के बीज


अलसी के बीज में फाइबर, ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड, विटामिन्स, आयरन और सेलेनियम जैसे कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आइए अलसी के बीज को डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। इसके अलावा हम आपको पोषक तत्वों से भरपूर इन बीजों के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में भी बताएंगे।

डाइट प्लान में शामिल करने का सही तरीका

अलसी के बीज आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आप एक दिन में एक से दो टेबलस्पून अलसी के बीजों का सेवन कर सकते हैं। आप अलसी के बीजों को भूनकर अपने डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पानी में भिगोकर भी अलसी के बीजों का सेवन किया जा सकता है।

शरीर और सेहत के लिए फायदेमंद

अलसी के बीज आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कब्ज जैसी पेट से जुड़ी समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप अलसी के बीज खा सकते हैं। इसके अलावा अलसी के बीज कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी कारगर साबित हो सकते हैं। अलसी के बीज ब्रेस्ट कैंसर और गर्भाशय कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। इतना ही नहीं अलसी के बीज आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने में भी मददगार साबित हो सकते हैं।

गौर करने वाली बात

बोन हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए भी अलसी के बीज का सेवन किया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी अलसी के बीज फायदेमंद साबित हो सकते हैं। लेकिन जरूरत से ज्यादा अलसी के बीज खाने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। इसलिए आपको लिमिट में रहकर ही अलसी के बीज का सेवन करना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |