बीसलपुर: ग्राम पंचायत सदस्यों ने ग्राम प्रधान पर उनके ही खाते में रुपये लगाये जाने का लगाया आरोप
March 04, 2025
बीसलपुर। ग्राम पंचायत नांद के प्रधान पर ग्राम पंचायत सदस्यों ने प्रधान के खाते में रुपये लगाये जाने के आरोप में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर प्रधान के खिलाफ जांच कर कार्यवाही किये जाने की मांग की थी। जिलाधिकारी ने टीम गठित कर प्रधान की जांच करायी है।
ग्राम पंचायत नांद के ग्राम प्रधान के खाते में विकास कार्य के रुपये लगाये गये। जिसकी शिकायत ग्राम पंचायत सदस्यों ने जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित कई अधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा। जिलाधिकारी संजय सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुरेश कुमार मौर्य जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी व शैलेन्द्र कुमार सिंह सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को जांच किये जाने के निर्देश दिये थे। जिस पर 27 फरवरी को पंचायत भवन में जांच करनी थी लेकिन सहायक अभियंता प्रयागराज न्यायालय में जाने के कारण जांच नहीं हो सकी। जिसके सन्दर्भ में आज दोनों अधिकारियों ने मामले की जांच की है। कुछ दिन पूर्व मनरेगा कार्य में प्रधान हरिओम के द्वारा किये जाने की शिकायत जिलाधिकारी से की गयी थी। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा जांच कराने के बाद तथ्य सही पाये जाने पर अधिकार सीज कर दिये गये थे। अधिकारियों ने मामले की जांच कर जिलाधिकारी को सौंप दी है।