Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संत कबीर नगर: नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार, अपहृता बरामद


संत कबीर सवर नगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना धनघटा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 95ध्2025 धारा 137(2)ध्87 बीएनएस में वांछित अभियुक्त आकाश पुत्र गबर निवासी बकौली कला थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को रामजानकी मार्ग सब्जी मण्डी के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।

विदित हो कि अभियुक्त उपरोक्त द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री को दिनांक 01.03.2025 को बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में वादी द्वारा प्रार्थना पत्र देकर थाना धनघटा पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया तथा अपहृता को बरामद किया गया । गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में उ0नि0 अनील कुमार राय, म0का0 सीता यादव ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |