संत कबीर नगर: आत्महत्या के लिए उकसाने के मामलें में वांछित अभियुक्ता गिरफ्तार
March 09, 2025
संत कबीर नगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना महुली के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 33ध्2025 धारा 108 बीएनएस व 3ध्4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम मे वांछित अभियुक्ता दुर्गावती पत्नी रामाज्ञा निवासी शांति नरगापार थाना महुली जनपद संतकबीरनगर को शनिचरा तिराहा से गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया।
विदित हो कि उक्त अभियुक्ता, वादी की पुत्री को दहेज के लिए काफी समय से प्रताड़ित व दहेज की मांग कर रहे थे जिससे क्षुब्ध होकर वादी की पुत्री दिनांक 04.02.2025 को आत्महत्या कर ली थी । जिसके संबन्ध में वादी द्वारा थाना महुली पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला संबंधी अपराध घटित होने पर थाना महुली पुलिस द्वारा गंभीरता से लेते हुए उक्त अभियुक्ता की गिरफ्तारी हेतु टीमे लगायी गयी थी उक्त आरोपी अभियुक्ता को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया गिरफ्तार करने वाली पुलिस बल में थानाध्यक्ष श्याम मोहन,का0 मोहन चैहान,म0का0 पूजा चैहान ।
