Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संत कबीर नगर: महिला से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील सामग्री प्रसारित करने के मामले मे वाँछित अभियुक्त गिरफ्तार


संत कबीर नगर। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजीत चैहान के निकट पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 108ध्2025 धारा 69ध्115(2)ध्352ध्351(3) बीएनएस व 67 आईटी एक्ट के मामले मे वांछित अभियुक्त इमाम अली पुत्र हसन मोहम्मद निवासी ग्राम गैसड़ी थाना गैसड़ी जनपद बलरामपुर जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।विदित हो कि उक्त अभियुक्त द्वारा वादिनी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म व अश्लील सामग्री प्रासारित करने के संबंध में वादिनी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर दिनांक 05.02.2025 को अभियोग पंजीकृत कराया गया था । महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त आरोपी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया ।गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल में अपराध निरीक्षक रामेश्वर यादव, वरि0उ0नि0 राजेश कुमार दूबे, उ0नि0 मोतीचन्द यादव, का0 त्रिभूवन यादव।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |