बलियाः जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा
March 09, 2025
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा के दौरान सभी अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी शिकायत लंबित न होने पाए। इसके साथ ही उन्होंने प्रत्येक शिकायत के निस्तारण पर शिकायतकर्ता से संतुष्टि संबंधित फीडबैक अवश्य प्राप्त करने के भी निर्देश दिए। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी को आईजीआरएस कॉल सेंटर भी स्थापित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अधिकारियों को आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण के संबंध में शासन स्तर से किए गए नए प्राविधानों की जानकारी तथा प्रशिक्षण भी दी गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा कि अपने अधीनस्थ अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ बैठक कर इन प्राविधानों की जानकारी अवश्य दिया जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार व राजेश कुमार गुप्ता, नगर मजिस्ट्रेट आसाराम वर्मा एवं जिला विकास अधिकारी आनंद प्रकाश सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
.jpg)