Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

बलियाः महिला सशक्तिकरण एवं नारी उत्थान के लिए ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ का आयोजन


बलिया। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की स्थानीय शाखा पर महिला सशक्तिकरण एवं नारी उत्थान के लिए ‘‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा इसे बड़े ही स्नेह पूर्वक मनाया गया। शहर की सैकड़ों महिलाओं की उपस्थिति में इस कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला जेल के उप जेल अधीक्षक रीना तिवारी, माया हास्पीटल की प्रबंधक माया सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस शुभ अवसर पर बलिया ब्रह्माकुमारीज संस्था की मुख्य प्रभारी बीके.उमा दीदी ने उपस्थित सभी महिलाओं को आध्यात्मिक प्रेरणा देते हुए कहा कि परमपिता परमात्मा को सृष्ट्रि का सृजनहार कहते हैं, लेकिन साकार रूप में इस धरा पर सृष्टि का सृजनहार नारी ही होती है। इसीलिए नारी को जगत जननी भी कहा जाता है। नारी ही परिवार की धूरी है। जब परिवार का निर्माण होता है तो परिवार से समाज का निर्माण होता है और समाज से संसार का निर्माण होता है। आज जरूरत है एक मूल्यनिष्ठ समाज का निर्माण करना। क्योंकि आज व्यक्ति व समाज से मूल्यों का ही ह्रास हो चुका है। जिस कारण मानव पापाचार, व्यभिचार, अत्याचार की तरफ बढ़ता जा रहा है। नतीजा चारों तरफ दुख ही दुख बढ़ता जा रहा है। दीदीजी ने कहा कि नारी नर्क की द्वार नहीं परमात्मा के सिर की ताज है। नारी को युगों युगों से घर की लक्ष्मी मानकर लोग सम्मान करते आए हैं। आज जरूरत है लक्ष्मी का लक्षण अर्थात सुखदायी गुण संस्कार हर नारी अपने धारण करें। स्व परिवर्तन से संसार परिवर्तन करने में अपना योगदान दें, ताकि एक मूल्यनिष्ठ समाज का निर्माण हो सके। उप जेल अधीक्षक रीना तिवारी ने कहा कि आज सुरक्षा की कितनी भी सुविधा दी जा रही है तब भी समाज में घटनाएं घटती ही रहती है। इसके लिए नारी को जागरूक होना ही पड़ेगा। इसी जागरूकता के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है जो बहुत ही सराहनीय कदम है।

इस कार्यक्रम में बीके पूजा बहन, बीके सुरेश भाई, बीके नीलम, वंदना बहन, प्रमिला पाण्डेय, प्रतिभा उपाध्याय, संगीता, माया सिंह, रीना सिंह, प्रिया, शीलू उपाध्याय, उषा सिंह, पार्वती, शांति, मीरा, बीके सुमन सहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यक्रम का संचालन बीके वंदना बहन ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |