Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: रघुराज वाटिका मे भक्तों के लिए भंडारा आयोजित


लखनऊ। चिनहट, देवा रोड स्थित धांवा  के रघुराज वाटिका मे जय महाकाल ,ओम नमरू शिवाय के जय कारे के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मंदिर के मुख्य पुजारी बाबा रघुराज दास ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन अखंड ओम नमरू शिवाय का पाठ किया गया , बहुत  दूर दूर से भक्तों की भीड़ पूरे दिन आती रही महादेव की जय जय कार  से पूरी वाटिका शिव मय हो गई ।  शिव रात्रि के दिन अधिकांश भक्तों का व्रत होता है ,इस लिए भंडारे का आयोजन दूसरे दिन गुरुवार को किया गया क्यों कि गुरुवार गुरू महाराज का दिन है ,उन्ही की प्रेरणा से हम प्रभु तक पहुंचे है और आगे भी सद मार्ग पर चलकर समाज का कल्याण करेंगे।

इस आयोजन को सफल बनाने में एस के मिश्रा , पांडेय जी ,सचिन यादव ,सार्वजित यादव ,अंशु चैहान ,अमित सिंह ,राजू पटेल ,सुजीत यादव शुभम यादव, आदि भक्तों और युवाओं का सहयोग रहा जिसके कारण भंडारे का सफल आयोजन किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |