Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संत कबीर नगर: राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25766 मामले हुए निस्तारित


संत कबीर नगर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशन में तथा जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चैधरी एवं नोडल आफिसर कृष्ण कुमार-पंचम के नेतृत्व में आज दिनांक 08 मार्च 2025 दिन द्वितीय शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जनपद न्यायाधीश एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद चैधरी द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 25766 मामलों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत में बैंक एवं फाइनेन्स कम्पनियों द्वारा कुल 594 मामलों में कुल 4,52,52,985ध्- रूपये की ऋण वसूली की गयी। इसी प्रकार न्यायालयों में कुल 1724 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,90,870ध्- रूपये का अर्थदण्ड एवं 1,29,90,000ध्- रूपये का मोटर दुर्घटना प्रतिकर दिया गया। इसी प्रकार समस्त प्रशासनिक विभागों में 23448 मामलों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय नासिर अहमद की कोर्ट में कुल 17 पारिवारिक मामलों का निस्तारण किया गया। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विश्वनाथ की कोर्ट में 51 मामलों का निस्तारण करते हुए कुल 1,29,90,000ध्- रूपये का प्रतिकर दिलाया गया। अपर जिला जज-प्रथम रमेश दूबे की कोर्ट में कुल 329 मामलों का निस्तारण करते हुए 20,000ध्- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्पेशल जज एस0सी0एस0टी0 भूपेंद्र राय की कोर्ट में 19 मामलों का निस्तारण किया गया। स्पेशल जज पॉक्सो एवं नोडल अधिकारी लोक अदालत कृष्ण कुमार-पंचम की कोर्ट में 04 मामलों का निस्तारण किया गया। सिविल जज जू0डि0 मिमोह यादव द्वारा कुल 883 मामलों का निस्तारण करते हुए 1,32,770ध्- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। ग्राम न्यायालय मेंहदावल में न्यायाधिकारी प्रभात कुमार दूबे द्वारा कुल 410 मामलों का निस्तारण करते हुए 7,600ध्- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। अतिरिक्त सीविल जज जू0डि0 एवं प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड अशोक कुमार कसौधन के प्रभार में 6 मामलें का निस्तारण करते हुए 5500ध्- रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष इश्तियाक अली के कोर्ट में कुल 05 मामलों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेन्द्र कुमार सिंह, बार के पदाधिकारी विरेन्द्र मिश्रा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राकेश बिहारी शुक्ल, डी0जी0सी0 विशाल श्रीवास्तव, एलएडीसीएस चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव, अनिल विश्वकर्मा, देवकी नन्दन पटेल, संतोष यादव, लोक अदालत लिपिक रामभवन चैधरी, मो0 दानिश, विरेन्द्र, सुनीता गुप्ता समेत तमाम कर्मचारीगण, बैंककर्मी, अधिवक्तागण, पराविधिक स्वयं सेवकगण एवं वादकारीगण आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |