Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

मुरादाबादः यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सनातन के प्रति अलख जगाना- राजेश यादव


मुरादाबाद। भगवा त्रिशूल यात्रा एक आध्यात्मिक यात्रा को लेकर आईएमपीसी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष, जिला प्रभारी राजेश यादव एवं आईएमपीसी के राष्ट्रीय महासचिव दीप सिहाग सिसई का जीरो पॉइंट मुरादाबाद में भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया यह यात्रा प्रयागराज, अयोध्या, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, होते हुए कल संभल जिले में थी मुरादाबाद जिले में आज इस भागवा त्रिशूल यात्रा का बड़े स्तर पर अभिनंदन एवं वंदन कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी द्वारा किया गया।

जिला प्रभारी राजेश यादव ने कहा की यात्रा प्रयागराज से चलकर लगभग 1300 किलोमीटर तक जायगी यह यात्रा विभिन्न स्थानो पर होते हुए सनातन के प्रति अपनी श्रद्धा को व्यक्त करेंगी उन्होंने कहा कि 120 त्रिशूल इस यात्रा में शामिल है इन 120 त्रिशूलों को 120 शिवालियो में स्थापित किया जाएगा इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं में सनातन के प्रति अलख जगाना है स्वागत समारोह में जिला सहकारी अध्यक्ष चैधरी विजय भान सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चैहान, प्रिया अग्रवाल, विशेष गुप्ता, पूर्व महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, मनोज गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख ठाकुर मनीष सिंह, जिला महामंत्री राजन बिश्नोई, चंद्रपाल सैनी, कमल प्रजापति, हर ज्ञान सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका, महानगर महामंत्री कमल गुलाटी, श्याम बिहारी शर्मा, दिनेश शीर्षवाल, महानगर उपाध्यक्ष विशाल त्यागी, अरुण पंडित, सत्येंद्र चैधरी अमन ठाकुर, मंगल सैनी, राजकुमार त्यागी, आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |