Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: पार्थ आदयंत अपार्टमेंट में नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली के लिए कैंप नहीं लगने दिया जा रहा


लखनऊ । नगर निगम जोन 4 के अहिमामऊ शहीद पथ स्थित पार्थ आदयंत अपार्टमेंट में नगर निगम के कैंप नहीं लगने दिया जा रहा है। स्थानीय रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन  के पदाधिकारियों ये कैंप नहीं लगने दे रहे हैं। यह कैंप नगर निगम द्वारा टैक्स वसूली और हाउस असेसमेंट के लिए लगाया जाता है, ताकि अपार्टमेंट के निवासियों से टैक्स लिया जा सके और उनके घरों का सही आकलन किया जा सके।जोन 4 के जोनल अधिकारी संजय यादव ने बताया कि नगर निगम की टीम ने कई बार पार्थ आदयंत अपार्टमेंट में कैंप लगाने के लिए संपर्क करने की कोशिश की थी, लेकिन रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों इसको लेकर अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। नगर निगम द्वारा इस अपार्टमेंट के लोगों को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं।स्थानीय निवासियों के बीच इस मुद्दे को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है स रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को टैक्स भी जमा नहीं करने दे रहे हैं। अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों को बिल भेजा जा चुका है।यह मुद्दा पार्थ आदयंत अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है, क्योंकि उन्हें टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम के कैम्प का इंतजार था। रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों का यह रवैया नगर निगम के लिए चुनौती बन गया है, क्योंकि इसके कारण अन्य अपार्टमेंट्स के मुकाबले यह क्षेत्र टैक्स वसूली में पीछे हो सकता है। हालांकि, नगर निगम का कहना है कि उन्हें नियमों का पालन करना होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |