मुरादाबाद: छोटे बच्चे ने रखा रोजा रिश्तेदार व परिवार वालों के साथ की इफ्तार
March 07, 2025
मुरादाबाद/अगवानपुर। नगर पंचायत अगवानपुर के मोहल्ला ततारपुर स्थित नूरानी मस्जिद के पास माहे रमजान मुबारक के चलते शुक्रवार के दिन पहली बार फरहान अली 10 वर्ष नेअल्लाह की रजा के लिए रोजा रखा तो वहीं रोजदार बच्चे की मां तबस्सुम बाप अरमान अली ने अपने बेटे के रोजा रखने की खुशी में अपने रिश्तेदार भाई बहन सब के लिए इफ्तार का आयोजन किया तो वहीं सभी रिश्तेदार इफ्तार के टाइम रोजदार बच्चे के लिए फल फ्रूट और कपड़े लेकर पहुंचे। तो वहीं नाना - नानी - मामा - मुमानी ने भी रोजदार के लिए और रोजदार के मां बाप के लिए कपड़े और इफ्तारी के लिए सभी तरह के फल फ्रूट लेकर पहुंचे। और रोजदार को सभी ने बधाई दी और इफ्तार का टाइम पूरा होने पर सभी आने वाले मेहमानों ने रोजदार बच्चे को अपने साथ बैठाकर इफ्तार कराई सभी ने रोजदर की होंसला अफजाई कर दुआओं से नवाजा।
