Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

संग्रामपुरः श्रीमद् भागवत कथा से पहले निकली कलश यात्रा


संग्रामपुर/अमेठी। संग्रामपुर विकासखंड के रानीपुर ग्राम सभा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के शुभारंभ से पूर्व आज भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु भक्ति और उत्साह से सराबोर होकर डीजे की धुन पर नृत्य करते नजर आए। कलश यात्रा की शुरुआत कथा स्थल से हुई, जो भगत का पुरवा, शिव मंदिर, पहिया गांव मंदिर, तिवारीपुर हनुमान मंदिर होते हुए पुनः कथा स्थल पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाएँ सिर पर कलश धारण कर चल रही थीं, जबकि श्रद्धालु हरि संकीर्तन और जयघोष करते हुए डीजे की भक्ति धुन पर झूमते रहे। कथा के प्रारंभ में कथावाचक श्री त्रिवेणी प्रसाद मिश्रा (टीकर माफी आश्रम) ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा केवल कथा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करने का माध्यम है। इस आयोजन में राजकुमारी, मंजू सिंह, सुमित सिंह, कुलदीप सिंह, रामकैलाश सिंह, प्रदीप सिंह, ऋखिराज सिंह, रामराज सिंह, धर्मराज सिंह, रामदेव सिंह, ओमप्रकाश सिंह, राजेश सिंह, हरिकेश सिंह, संदीप सिंह, अमित सिंह, जगत बहादुर सिंह, प्रताप बहादुर सिंह, युवराज सिंह, अंश सिंह सहित कई श्रद्धालु मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में धार्मिक माहौल बना रहा। भक्तगण ष्हरे राम, हरे कृष्णष् के संकीर्तन में लीन रहे और डीजे की धुन पर नाचते हुए भक्ति का आनंद लिया। इस आयोजन में रविंद्र पांडे, बडेलाल, राहुल पांडे, अनुपम मिश्रा, प्रमोद मिश्र सहित कई अन्य गणमान्य लोगों ने सहयोग प्रदान किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |