Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

अमेठी: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जनपद के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों पर की छापेमारी


अमेठी। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश पर जनपद अमेठी के सहायक आयुक्त (खाद्य) राजेश द्विवेदी द्वारा होली त्यौहार को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के छापामार दल का गठन किया गया है, जिसके क्रम में आज तीसरे दिन खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी जारी रही। वहाबगंज जायस स्थित किराना प्रतिष्ठान से बेसन का एक नमूना और जायस बाजार में ही एक मिठाई प्रतिष्ठान से खोया का एक नमूना लिया गया। आज जायस में बाजार का दिन होने के कारण अचानक टीम के छापे से हड़कंप की स्थिति बन गई और कई कारोबारी दुकान बंद कर शटर गिराने लगे किन्तु टीम के अधिकारियों द्वारा केवल रंगीन कचरी बेचने वालों पर कार्यवाही करने की मंशा स्पष्ट होते ही कारोबारी स्वयं सारी रंगीन कचरी नष्ट करने को तैयार हो गए। ऐसे कारोबारियों ने शपथ ली कि भविष्य में अब कभी रंगीन कचरी नहीं रखेंगे। टीम द्वारा जायस बाजार में लगभग साढ़े चार कुंतल कचरी को नष्ट कराया गया। टीम द्वारा छापेमारी अभियान में अब तक 16 नमूने लिए जा चुके हैं, जो जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। होली के त्यौहार के दृष्टिगत दूध, खोया, पनीर के साथ साथ रंगीन मिठाईयां, रंगीन कचरी, नमकीन इत्यादि पर खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष नजर रखी जा रही है। जनपद के बाहर से सप्लाई करने वाले कारोबारी भी निशाने पर हैं। रोडवेज और प्राइवेट वाहनों की भी तलाशी ली जा रही है। छापेमारी टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीकिशुन चैहान, खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी युगुल किशोर शामिल रहे। मिलावट करने वाले कारोबारियों पर यह छापेमार कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |