Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः बड़े पर्दे पर दिखेगा निर्मित फिल्म हुनरबाज लेडीज का जलवाः फिल्म का हुआ शुभ मुहूर्त


अमेठी। अब बड़े पर्दे पर अमेठी में निर्मित फिल्म हुनरबाज लेडीज का जलवा दिखेगा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अमेठी में हुनरबाज लेडीज नाम की फिल्म बनाई जाएगी। आज इस फिल्म का शुभ मुहूर्त हुआ। फिल्म के शुभ मुहूर्त के अवसर पर जिलाधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक उपस्थित रहीं। इस अवसर पर फिल्म के निर्माता समेत फिल्म की पूरी टीम मौके पर मौजूद रही। इस फिल्म में गांव की महिलाएं शामिल होंगी, इस फिल्म की लागत 20 से 25 करोड रुपए आएगी। दरअसल आज अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात मिली है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को गांव की दहलीज से निकालकर बड़े पर्दे पर लाने की कवायद शुरू हो गई है, गांव में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को बड़े मंच पर लाने का सिलसिला शुरू हो गया है, गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए हुनरबाज लेडीज नाम की फिल्म बनाई जाएगी। इस फिल्म में सभी कलाकार अमेठी की महिलाएं होंगी जो स्वयं सहायता समूह से जुड़कर काम कर रही हैं इस फिल्म की कहानी भी एक बच्ची से शुरू होकर एक महिला पर जाकर समाप्त होगी इस फिल्म की लागत 20 से 25 करोड़ रुपए होगी। अमेठी तहसील क्षेत्र शहरी गांव स्थित खेल मैदान में इस फिल्म का शुभ मुहूर्त किया गया। शुभ मुहूर्त के दौरान फिल्म के मुख्य अभिनेता समेत पूरी टीम मौजूद रही। फिल्म को लेकर मुख्य निर्माता हेरम्ब त्रिपाठी ने कहा कि ये फिल्म पूरी तरह से महिला बेस्ट रहेगी। इसमे सभी कलाकार स्थानीय महिलाएं रहेंगी इस फिल्म में सब महिलाएं ही होंगी चाहे वो कैमरा मैन हो, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर हो। आज की महिलाओं में इतनी ताकत है कि वो कुछ भी कर सकती है, मैं आम पब्लिक और महिलाओं के लिए कुछ करना चाहता हू, वही फिल्म से जुड़ी पीहू पांडेय ने कहा कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर इस फिल्म का शुभ मुहूर्त किया जा रहा है अगर महिलाओं को स्वतंत्रता मिले तो वो घर भी चला सकती है और बाहर भी काम कर सकती है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |