Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट में कार्यक्रम का किया गया आयोजनः जिलाधिकारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ


अमेठी। जनपद में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं, बालिकाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जनपद में विधिध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी निशा अनंत ने दीप प्रज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी महिलाओं व बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी तथा संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी लोग संघर्ष करके यहां तक पहुंचे हैं आप भी संघर्ष करें और आगे बढ़े, उन्होंने समाज की महिलाओं को संदेश देते हुए कहा कि अपनी बेटियों को पढ़ाएं जरूर, क्योंकि एक पढ़ी-लिखी महिला ही अपने बच्चों का बेहतर भविष्य बना सकती है। डीएम ने कहा कि हम सभी महिलाएं एक दूसरे को इज्जत दें, समस्याएं व चुनौतियां सभी के जीवन में आती हैं हम उन चुनौतियों को किस प्रकार स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते हैं यह हमारी खुद की सोच पर निर्भर करता है हम अपने अंदर के डर को निकाल कर आगे बढ़े, अनावश्यक बातों को इग्नोर करते हुए सकारात्मक सोच के साथ अपने जीवन में आगे बढ़ें संघर्ष सभी के जीवन में होता है हमें संघर्षों से लड़ते हुए आगे बढ़ना चाहिए। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिलाओं, बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र व शील्ड देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में ममता नायक सीडीपीओ शाहगढ़, कृष्णलली व गायत्री सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री, मीना देवी रोशनी समूह, रीना भोले शंकर समूह, ममता सोना समूह, डॉ पुलक यादव सीएचसी जगदीशपुर, सुनीता तिवारी एएनएम, अनीता आशा बहु, मिथिलेश सहायक अध्यापिका, रिचा सिंह सहायक अध्यापिका, प्रज्ञा शुक्ला सहायक अध्यापक, शैलजा गोंड प्रधानाध्यापक, मंजूबेन पांडे प्रधानाध्यापक, जया त्रिपाठी सहायक अध्यापिका, रुचि सिंह कबड्डी खिलाड़ी, फूलन सिंह एथलेटिक्स, रुचि सिंह निशानेबाज, कंचन सिंह निरीक्षक प्रभारी साइबर थाना, शकुंतला महिला आरक्षी, ज्योति सोनकर महिला आरक्षी, नेहा सिंह, हेमा सिंह व कीर्ति सिंह ग्राम पंचायत अधिकारी के नाम शामिल हैं। इसके उपरांत उन्होंने अमेठी प्रज्ञा अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में प्रज्ञा क्लब का गठन किया जाएगा जिसमें बालिका शिक्षाध्महिला सशक्तिकरण से जुड़े सभी विभाग यथा कौशल विकास, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, औद्योगिक समूह, गैर सरकारी संगठन, कैरियर काउंसलर्स और विज्ञानध्तकनीकीध्सूचना प्रौद्योगिकी के विशेषज्ञ सदस्य होंगे, प्रज्ञा क्लब के माध्यम से बालिकाओं द्वारा उनकी रुचि के अनुसार चयनित कैरियर के क्षेत्र में मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और प्रतिभाग के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे, प्रत्येक विद्यालय में साप्ताहिक प्रज्ञा वादन निर्धारित होगा, जिसमें प्रज्ञा क्लब के नोडल सदस्य अपने वर्ग की छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे और उनके प्रगति की समीक्षा करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई एवं अन्य विद्यालय की छात्राओं द्वारा घरेलू हिंसा, मार्शल आर्ट जैसे अन्य नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए गए। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्या गीता महाडीक, अंतरराष्ट्रीय शूटर रुचि सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी, मिस यूपी फलकनाज, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ राजेश द्विवेदी, बीएसए संजय तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, छात्राएं व महिलाएं उपस्थित रही।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |