संत कबीर नगर: स्वास्थ्य सुविधाओं के बेहतर संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे युवा पदाधिकारी - राकेश चतुर्वेदी
March 03, 2025
संत कबीर नगर। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के संतकबीरनगर जिला ईकाई के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा0 श्वेतांक सिंह और महामंत्री डा0 वरुणेश दुबे का पहली बार जिले के दक्षिणांचल में स्थित एस0आर0 परिसर मे सोमवार को पहली बार पहुंचने पर ऐतिहासिक स्वागत हुआ। एस0आर0 ग्रुप के एमडी एवम् नाथनगर ब्लॉक के पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने दोनो चिकित्सकीय पदाधिकारियों का फूल मालाओं के साथ ही बुके भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। दोनो पदाधिकारी सीएचसी मालौली जाते समय एस0आर0 ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी के अनुरोध पर एस0आर0 कैंपस पहुंचे थे। एस0आर0 ग्रुप के चेयरमैन राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि दोनो युवा चिकित्सकों को संगठन की जिम्मेदारी मिलने से जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन और बेहतर होगा। उन्होंने दोनो चिकित्सकों का स्वागत करते उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी किया। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डा श्वेतांक सिंह ने एस0आर0 परिवार के सभी सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित एस0आर0 हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज आने वाले दिनों में इस क्षेत्र की आवाम के स्वास्थ्य सेवाओं के लिए वरदान साबित होगा। चिकित्सा रोजगार और स्वास्थ सुविधाओं के क्षेत्र में यह संस्थान अग्रणी भूमिका निभाएगा। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नवनियुक्त महामंत्री वरुणेश दुबे ने कहा कि जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में चिकित्सक ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं। ऐसे में संघ उनके मान,सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। एस0आर0 परिवार के स्वागत से अभिभूत डा0 वरुणेश दुबे ने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य के प्रति शुभकामना प्रेषित किया। इससे पहले एस0आर0 इंटरनेशनल एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, अंकित पाल, आलोक उपाध्याय, डा0 नीरज आदि लोगों ने फूल मालाओं के साथ प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के पदाधिकारियों का फूल मालाओं से ऐतिहासिक स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव, कृष्णा मिश्र, प्रेम प्रकाश पांडेय, अर्जुन कुमार, दिग्विजय यादव, सुनील मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
