Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा सुपरहिट सिंगर, संस्कृत में गाना सुनकर खुश हो गए गुरु जी


बॉलीवुड के सुपरहिट 'सिंगर श्रीराम चंद्र' हाल ही में प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे थे। यहां श्रीराम ने प्रेमानंद महाराज को प्रणाम कर उन्हें संस्कृत में एक स्तुति सुनाई है। इस स्तुति को सुनते ही प्रेमानंद महाराज समेत वहां मौजूद लोग खुश हो गए। श्रीराम ने खुद इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो को देख श्रीराम के फैन्स भी उनकी तारीफ कर रहे हैं। हिंदी समेत कुल 5 भाषाओं में 150 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज से सजाने वाले सिंगर श्रीराम चंद्र अब तक 34 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

बता दें कि श्रीराम चंद्र बॉलीवुड के एक सुपरहिट सिंगर हैं। साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' के सबसे पॉपुलर गाने 'शुभानअल्लाह' को अपनी आवाज से सजाने वाले श्रीराम चंद्र साउथ की फिल्मों में भी अपनी आवाज का जलवा बिखेर चुके हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म जवान में भी श्रीराम चंद्र के संगीत का जलवा देखने को मिला था। इस फिल्म के गानों में भी श्रीराम ने अपनी आवाज दी थी। श्रीराम बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। बीते साल रिलीज हुई फिल्म मिस्टर बच्चन फिल्म के गानों को भी श्रीराम चंद्र ने अपनी आवाज दी थी। इसके साथ ही वेडिंग डायरी और निंधा जैसी फिल्मों में भी गाने गाए हैं।

बता दें कि हाल ही में श्रीराम चंद्र बृंदावन पहुंचे थे। यहां पहुंचते ही श्रीराम चंद्र ने धार्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज के दरबार में माथा टेका। साथ ही महाराज के सामने अपनी सुंदर आवाज में एक संस्कृत की स्तुति भी सुनाई है। इस स्तुति को सुनते ही वहां मौजूद सभी लोगों का मन पवित्र हो गया। इसका वीडियो श्रीराम चंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ये वीडियो फैन्स को खूब पसंद आया है। साथ ही श्रीराम का ये धार्मिक अंदाज भी खूब सराहा जा रहा है। फैन्स ने इस वीडियो को वायरल कर दिया है और सिंगर की खूब तारीफ की जा रही है। प्रेमानंद महाराज ने भी श्रीराम चंद्र की खूब तारीफ की है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |