Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

क्यूटनेस में आराध्या बच्चन पर भारी है ये स्टारकिड, 17 की उम्र में ही दिखाईं ऐसी अदाएं


बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बच्चों का क्रेज भी कम नहीं है। सितारों की तरह ही उनकी भी अलग फैन फॉलोइंग है। बचपन से ही इनको लाइमलाइट मिलती है। फैशन के मामले में भी ये किसी से पीछे नहीं रहते हैं। बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट्स में भी इनका अनोखा अंदाज देखने को मिलता है। तैमूर हो या राहा या फिर आराध्या बच्चन ये अकेले के दम पर महफिलों में चार चांद लगा देते हैं। इनके वीडियो सामने आते ही झट से वायरल हो जाते हैं। आराध्या बच्चन एक ऐसी स्टरकिड हैं जो अपने अंदाज से दिल जीतने में कामयाब रहती हैं, लेकिन आज हम उनकी बात नहीं करेंगे। हम ऐसी स्टारकिड की बात करेंगे जो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं, लेकिन वो जब भी मीडिया के सामने आती हैं तो लोगों को अपनी क्यूटनेस से कायल कर देती हैं।

क्या आप इस सोच में पड़ गए हैं कि आखिर ये स्टारकिड है कौन? अपने चार्म का लोगों पर जादू चलाने वाली ये स्टारकिड एक्ट्रेस महिमा चौधरी की बेटी अर्याना चौधरी हैं। अपनी मां की तरह ही अर्याना काफी खूबसूरत हैं। 17 साल की उम्र में ही वो अपने लुक और अंदाज से लोगों का दिल जीत लेती हैं। वो कई बार अपनी मम्मी के साथ इवेंट्स में स्पॉट की जा चुकी हैं, लेकिन इस बार उन्हें इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर की फिल्म 'नादानियां' के प्रीमियर पर स्पॉट किया गया है। वो व्हाट ट्राउजर के साथ फ्लोरल प्रिंट वाले टॉप में नजर आईं। उनके साथ भाई और मम्मी महिमा भी नजर आए। अर्याना चौधरी के चेहरे पर क्यूट मुस्कान थी जिसने लोगों का दिल जीत लिया।

अब अर्याना चौधरी की क्यूटनेस देखने के बाद लोगों का कहना है कि वो बिल्कुल अपनी मां जैसी ही लगती हैं। कई लोग उनकी तुलना 'परदेस' में नजर आए महिमा चौधरी वाले किरदार से कर रहे हैं। अर्याना चौधरी का ये अंदाज फैंस को भा गया है। एक ने तो ये कह दिया कि वो अपनी मां से भी ज्यादा क्यूट हैं। वहीं एक शख्स ने लिखा कि वो इंडस्ट्री की सबसे क्यूट स्टारकिड हैं।

बता दें, महिमा चौधरी ने 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। अर्याना दोनों की बेटी हैं। शादी में आई कई दिक्कतों के बाद महिमा और बॉबी अलग हो गए। कहा जाता है कि दोनों के बीच किसी चीज को लेकर सामंजस नहीं था। दोनों के बीच काफी लड़ाइयां होती थीं। बेटी की स्कूलिंग को लेकर भी दोनों भिड़ गए थे। अभिनेत्री ने इस बारे में खुद खुलासा किया था। मम्मी-पापा के तलाक के बाद वो अपनी मां के साथ ही रहती हैं। फिलहाल अर्याना इन दिनों अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे रही हैं। फिल्मों में आने के बारे में उन्होंने कोई फैसला नहीं किया है, लेकिन उनके लुक से जाहिर है कि वो फिल्मों में डेब्यू कर सकती हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |