Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पीलीभीतः समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई संपन्न


पीलीभीत। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक पार्टी के जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने और पीडीएफ पंचायत में महत्वपूर्ण योगदान देने के निर्देश दिए गए।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार प्रत्येक विधानसभा के प्रत्येक सेक्टर पर पीडीएफ पंचायत आयोजित करना अनिवार्य है। सभी विधानसभा अध्यक्षों, बूथ स्तरीय और सेक्टर स्तरीय पदाधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि अधिवक्ता समाज को दिशा प्रदान करता है और सामाजिक न्याय की लड़ाई में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी अधिवक्ता सभा के पदाधिकारियों को 2027 के मिशन में जुट जाना चाहिए और आगामी चुनाव में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए चारों विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करनी होगी।

इस अवसर पर नवमनोनीत अधिवक्ता सभा पदाधिकारियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर मनोनयन पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर जिला महासचिव नफीस अहमद अंसारी, नरेंद्र मिश्र कट्टर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहें।

इसके अलावा सपा युवजन सभा, महिला सभा, अधिवक्ता सभा सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए। बैठक में आगामी चुनावों में संगठन की मजबूती, बूथ स्तर पर पकड़ मजबूत करने और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |