Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

लखनऊ: 8 मार्च को सुबह 9 बजे होंगी नशा मुक्ति महिला सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़- कौशल किशोर


लखनऊ। लखनऊ में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नशा मुक्ति अभियान कौशल का के तत्त्वाध्वान नशा मुक्ति महिला सेमी क्वार्टर मैराथन दौड़ में महिलाओं की 5 किलोमीटर की साड़ी युक्त दौड़ केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 8 मार्च समय सुबह 9 बजे से होंगी। बता दें कि जिसमें 25 वर्ष से 45 वर्ष की महिलाओं को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा। जिसमें विजेता महिलाओं को प्रथम पुरस्कार 51000 द्वतीय पुरस्कार 41000 तृतीय पुरस्कार 31000 चैथे 10 पुरस्कार 5100 पांचवें 10 पुरस्कार 4100 छठे 10 पुरूस्कार 3100 सप्तम 10 पुरस्कार 2100 अष्टम 10 पुरस्कार 1100 कुल 53 महिलाओं को 53 पुरस्कार वितरित किये जायेंगे। वहीं जिसमें मोहनलालगंज लोकसभा की ही प्रतिभागी महिलाओं को भाग लेंगी। वहीं जिसकी जानकारी पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व सांसद कौशल किशोर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है। इस दौरान जिसमें प्रमुख रूप से संजय सिंह, भाजपा नेता अवधेश सिंह, सदाशिव मिश्रा, राजेश सिंह, दीपक कुमार लोधी, मायाराम रावत, वीरेंन्द्र रावत, विकास सिंह भीम सभासद, कामता प्रसाद रावत जिलाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा, जगदम्बा प्रसाद त्रिपाठी प्रतिनिधि पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व पूर्व सांसद कौशल किशोर, मदन मोहन मिश्रा,मान सिंह मौजूद रहें।

रिपोर्ट-पीयूष द्विवेदी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |