Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

पाकिस्तान की हार का सिलसिला बदस्तूर जारी, न्यूजीलैंड ने टी20 के बाद वनडे में पीटा


पहले वनडे में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को हरा दिया है. मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान को 73 रनों से हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के सामने 345 रनों का टारगेट था, लेकिन पूरी टीम 44.1 ओवर में 271 रनों पर सिमट गई. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. इससे पहले न्यूजीलैंड ने टी20 सीरीज में पाकिस्तान को 4-1 से हराया था.

पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 344 रनों का स्कोर बनाया. न्यूजीलैंड के लिए मार्क चैपमेन ने सबसे ज्यादा 111 गेंदों पर 132 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग में 13 चौके और 6 छक्के जड़े. डेरिल मिचेल ने 84 गेंदों पर 76 रन बनाए. इसके अलावा मुहम्मद अब्बास ने 26 गेंदों पर 52 रन बनाए. इस तरह न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 345 रनों का टारगेट दिया. पाकिस्तान के लिए इरफान खान सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. इरफान खान ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. आकिब जावेद और हारिस रऊफ को 2-2 कामयाबी मिली. नसीम शाह और मोहम्मद अली ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया.

न्यूजीलैंड के 344 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम 44.1 ओवर में 271 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान के लिए बाबर आजम ने सबसे ज्यादा 83 गेंदों पर 78 रन बनाए. उन्होंने अपनी इनिंग में 5 चौके और 3 छक्के जड़े. सलमान अली आगा ने 48 गेंदों पर 58 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा उस्मान खान ने 33 गेंदों पर 39 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए नाथन एलिस सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. नाथन एलिस ने पाकिस्तान के 4 बल्लेबाजों को आउट किया. जैकब डफी को 2 कामयाबी मिली. विलियम ओ रूके, माइकल ब्रेसवेल और मुहम्मद अब्बास ने 1-1 बल्लेबाज को आउट किया.

बहरहाल, इस जीत के बाद न्यूजीलैंड की टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा वनडे बुधवार को खेला जाएगा. दोनों टीमें क्राइस्टचर्च में आमने-सामने होंगी.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |