Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः राजेश मनोनीत हुए सपा के जिला प्रवक्ताः 2027 चुनाव की तैयारी को लेकर सपा संगठन में हुआ बड़ा बदलाव


अमेठी। समाजवादी पार्टी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को देखते हुए संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष की संस्तुति से राजेश मिश्र को समाजवादी पार्टी अमेठी का जिला सचिवध्प्रवक्ता तथा संग्राम सिंह को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसे आगामी चुनाव की रणनीति को मजबूत करने के लिए अहम कदम माना जा रहा है। सुक्रवार को समाजवादी पार्टी अमेठी के जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से मनोनीत पत्र सौंपा और विश्वास जताया कि वे पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान पार्टी कार्यालय में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का मानना है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ उतरने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करना आवश्यक है। इसी क्रम में अनुभवी और समर्पित नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जा रही है। राजेश मिश्र और संग्राम सिंह, दोनों ही वर्षों से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक प्रभावी ढंग से चुनावी रणनीति को अंजाम देगा। पार्टी नेताओं का कहना है कि अब संगठन पूरी ताकत से 2027 के चुनावी मैदान में उतरेगा और समाजवादी पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेगा। इस अवसर पर अरशद अहमद ,राम सिंह (पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, मजदूर सभा), संतोष सिंह, राकेश यादव, मनीराम वर्मा, जयसिंह यादव, दीपू तिवारी सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |