लखनऊ: सम्पूर्ण समाधान दिवसश् में 123 शिकायतों का त्वरित निस्तारण किया गया
March 07, 2025
लखनऊ । नगर निगम ने शहर में दी जाने वाली नागरिक सेवाओं, जैसे सफाई, स्वच्छता, सड़क मरम्मत, जलकल आदि से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। नगर निगम अब हर महीने के पहले शुक्रवार को ष्सम्पूर्ण समाधान दिवसष् का आयोजन करेगा, जिसमें शहरवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करना और लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करना है नगर निगम मुख्यालय स्थित त्रिलोकनाथ सभागार, लालबाग में ष्सम्पूर्ण समाधान दिवसष् का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने की, जिसमें नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण भी उपस्थित थे। महापौर ने खुद नागरिकों से उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस में जी.आई.एस. सर्वे की टीम ने भवनों के कर निर्धारण से संबंधित आपत्तियों का निस्तारण किया। इसके अलावा, जलकल, स्वास्थ्य, अभियंत्रण और मार्ग प्रकाश जैसी नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का भी समाधान किया गया। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि वे प्रत्येक शिकायत का तुरंत समाधान करें, ताकि नागरिकों को जल्द राहत मिले।इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए और नागरिकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए यह पहल सराहनीय बताई।