Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बाराबंकी: त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई


विधान केसरी समाचार

हैदरगढ़ /बाराबंकी । कोतवाली क्षेत्र के सुबेहा थाना परिसर में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में महाशिवरात्रि, होली, रमजान और ईद के त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने पर चर्चा हुई। थाना प्रभारी कृष्णकांत ने सभी से आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का हुड़दंग बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारों के दौरान सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसी क्रम में  कृष्णकांत सिंह ने समाज के जिम्मेदार लोगों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में  सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समस्या की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी।पीस कमेटी की बैठक में प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान द्विवेदी,विजय प्रताप सिंह और भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विधि चंद्र यादव व प्रथान राम सिंह,मातादीन, सभासद महेंद्र मौर्य, कफील,ठेकेदार मुमताज खान, सनद तिवारी,मंशाराम यादव और आमिर खान समेत कई गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |