Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

मौसम : दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत इन राज्यों में होगी झमाझमा बारिश


पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में सैलानी फरवरी के महीने में भी बर्फबारी का मजा ले रहे हैं। उत्तर भारत के कई राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब में बारिश होने के आसार हैं।

उत्तर भारत के कई राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर मंगलवार से दिखना शुरू होगा। बुधवार से शुक्रवार के बीच बारिश होने का अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। दिन में धूप खिली रहेगी। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

मंगलवार और बुधवार (25-26 फरवरी) को दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार (27-28 फरवरी) को बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, बागपत, हापुड़, मुजजफ्फरनगर जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हरियाणा में 26 से 28 फरवरी के बीच हिसार, रोहतक, और करनाल जैसे इलाकों में बारिश होने का अनुमान है। पंजाब से सटे क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है। 28 फरवरी के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |