Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

20 मार्च तक बीजेपी को मिल सकता है नया राष्ट्रीय अध्यक्ष


भारतीय जनता पार्टी को 20 मार्च तक नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल सकता है। फिलहाल जेपी नड्डा यह जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लेकिन वह केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं। उनके जिम्मे रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय है। सूत्रों के अनुसार पार्टी अगले महीने नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन सकती है। 12 राज्यों में बीजेपी के अध्यक्ष का चुनाव पूरा हो चुका है। जल्दी ही 6 और राज्यों के अध्यक्ष के चुनाव पूरे होंगे। इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है।

नियम के अनुसार 18 राज्यों में अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। बीजेपी के संविधान के अनुसार कम से कम आधे प्रदेशों के चुनाव होने के बाद ही राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है। जेपी नड्डा से पहले अमित शाह और राजनाथ सिंह भी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्षों की सूची
नेताकार्यकाल
अटल बिहारी वाजपेयी1980-1988
लाल कृष्ण आडवाणी1986-1990,1993-1998,2004-2005
मुरली मनोहर जोशी1991-1993
कुशाभाऊ ठाकरे1998-200
बंगारू लक्ष्मण2000-2001
के जना कृष्णमूर्ति2001-2202
एम वेंकैया नायडू2002-2004
नितिन गडकरी2010-2013
राजनाथ सिंह2005-2009, 2013-2014
अमित शाह2014-2017, 2017-2020
जेपी नड्डा2020-अब तक

 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |