विधान केसरी समाचार
सिद्धौर/ बाराबंकी। भाजपा सरकार में किसान, नौजवान सबसे ज्यादा उपेक्षित है। खेती, किसान और उससे जुड़ी योजनाएं बनेगी तभी हमारे देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। भाजपा सरकार में किसान को कुछ नहीं मिल रहा है।
उक्त विचार आज विधानसभा जैदपुर के अंतर्गत सिद्धौर के पारा इब्राहिम ग्राम के प्रधान फारूक अहमद द्वारा आयोजित पी०डी०ए० जन चैपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए विधायक गौरव कुमार रावत ने उपस्थित लोगों के बीच व्यक्त किये।
श्री रावत ने आगे कहा कि सरकार गन्ना मूल्य पर मौन है। किसान को खाद, कीटनाशक दवाएं और आवश्यकता की चीजें महंगी मिल रही हैं। किसान की खेती का लागत मूल्य बढ़ता जा रहा है। भाजपा सरकार ने कहा था किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी लेकिन इनकी सरकार के दस साल से ज्यादा हो गये किसान की आय नहीं बढ़ी। नौजवान बड़े पैमाने पर बेरोजगार है। नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार नहीं है।
सरकार पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का दावा कर रही है। लेकिन आम जनता को उसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। भाजपा सरकार ने मेकिंग इंडिया का सपना दिखाया था लेकिन यहां मैन्युफैक्चरिंग पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा सरकार में हमारा देश बाजार बन कर रह गया है। सरकार ने बाजार को दूसरे देशों के हवाले कर दिया है।
ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा की अध्यक्षता व जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान संजय के संचालन में हुए उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से लोहिया वाहिनी के पूर्व जिला अध्यक्ष अंकित वर्मा, सर्वेश यादव, आयोजक फारूक प्रधान, अंकित वर्मा प्रधान, हरितास यादव, चंद्रेश मास्टर, दुर्गेश यादव, रामू यादव, जगजीवन यादव, नादिर अली प्रधान, गुड्डू प्रधान, हरनाथ प्रधान, दिनेश रावत पूर्व प्रधान, रामचंद्र नेता, रामदेव प्रजापति, समीर अहमद, सदानंद वर्मा, मूलचंद गौतम, रामू यादव, मुलायम सिंह, दुर्गेश यादव, अभिलाशश यादव, मोहम्मद फरहान आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।