उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक शादी समारोह में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। बरेली के थाना क्योलड़िया इलाके के एक गांव में शनिवार रात विवाह समारोह के दौरान उस समय हंगामा हो गया, जब शादी के समय नशे में धुत दूल्हे ने होने वाली अपनी दुल्हन की बजाय उसकी सहेली को वरमाला पहना दी।
इस बात से नाराज होकर नई नवेली दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। गुस्से में आकर होने वाले दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों परिवार में तीखी बहस शुरू हो गई और हाथापाई में बदल गई। इस दौरान दोनों परिवार में विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर कुर्सियां और लात-घूंसे चलने लगें। बाराती और घराती के बीच देर तक हंगामा होता रहा। स्थिति बिगड़ने पर थाना पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। बारात को बिना शादी किए ही लौटना पड़ा।
बताया जा रहा है बारात बरखेड़ा थाना इलाके के एक गांव से आई थी। शादी में पहुंचे बराती खाना खाने और नाच गाने में व्यस्त थे। वहीं, दूल्हा पहले से ही शराब के नशे में था। आरोप है कि वह अपने होश में नहीं था। जब जयमाल का वक्त आया और दुल्हन ने दूल्हे को वरमाला पहनाई। दूल्हे ने अपनी वरमाला दुल्हन को ना पहनाकर उसकी दोस्त के गले में डाल दी।
इससे नाराज नई नवेली दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। गुस्से में आकर अपने होने वाले पति को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद घराती और बारातीयों के बीच बहस शुरू हो गई। शादी झगड़े में तब्दील हो गई। सूचना पा कर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला। पुलिस ने दूल्हे और उसके दोस्तों को हिरासत में लिया। शांति भंग करने के आरोप में चालान भी कर दिया।