Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः जन्माष्टमी पर्व पर जगमगाया पारा थाना! प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह की विनम्रता एवं भक्ति भाव के कायल हुए भक्त एवं अतिथिगण


लखनऊ। अपनी लीलाओं के माध्यम से जगत को प्रेम एवं न्याय का संदेश देने वाले भगवान श्री कृष्ण की पावन जन्माष्टमी के अवसर पर पारा थाना स्थित मंदिर  एवं पूरे थाना परिसर को भव्य तरीके से सजाया गया ।

शाम के समय गणेश वंदना उपरांत भजन कीर्तन के माध्यम से माहौल भक्ति पूर्ण हो गया जय गोविंदा जय गोपाला एवं जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी जैसे अनंत उद्घोष से  भगवान कृष्ण का आवाहन किया गया।

कार्यक्रम में पश्चिमी जोन के उपायुक्त विश्वजीत श्रीवास्तव सहित अधिकारीगणो ने पहुंच कर  मंदिर परिसर में श्रद्धापूर्वक शीश झुका कर आशीर्वाद प्राप्त किया  वही प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह स्वयं व्रत रहकर सभी अधिकारी गणों गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को विनम्रता पूर्वक प्रसाद वितरण करते नजर आए।

जिस प्रकार क्षेत्र में कानून व्यवस्था के मद्देनजर पैनी दृष्टि के साथ कार्य करते हैं उसी प्रकार आने वाले हर श्रद्धालु हर गणमान्य  नागरिक को व्यक्तिगत रूप से  आतिथ्य सत्कार प्रदान कर  प्रसाद भोजन की व्यवस्था निरंतर करते रहें।

विभागीय अधिकारी सहित सभी श्रद्धालु प्रभारी निरीक्षक के इस व्यवहार की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते नजर आएं।

पारा  थाना निर्मित होने के बाद निरंतर आयोजन होते रहे  परंतु इतनी सुंदर एवं भव्य व्यवस्था पहली बार नजर आई  श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर थाने एवं आसपास का परिसर झूमर और लाइटों से जगमगा रहा था ।

प्रभारी निरीक्षक के साथ ही उनकी टीम  के कर्मठ अधिकारी हंसखेड़ा चैकी इंचार्ज उप निरीक्षक मुन्नालाल विभोर सिंह विनय पटेल   पुनीत लोहिया सूबे चंद्र यादव जलालपुर चैकी इंचार्ज विकास यादव  अमित चैधरी मोहान रोड चैकी इंचार्ज सचिन कौशिक  मोहित भाटी विभोर भाटी आशीष सिंह  भारत सिंह यादव डॉक्टर खेड़ा चैकी इंचार्ज राजकुमार वरिष्ठ उप निरीक्षकओम प्रकाश मिश्रा   सहित सभी उपनिरीक्षक एवं  पुरुष तथा महिला आरक्षी पूरी तन्मयता एवं भक्ति भाव से कार्यरत नजर आए ं

सभी अतिथि गणों श्रद्धालुओ क्षेत्रीय समाजसेवियों संभ्रांत नागरिकों एवं पत्रकार बंधुओ स्वादिष्ट भोजन  प्रसाद की व्यवस्था की गई जिसका सभी ने प्रेम पूर्वक रसपान कियां


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |