Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS

अमेठीः गंभीर बीमारी की जांच कराने में अमेठी को प्रदेश सूची में मिला दूसरा स्थान



विधान केसरी समाचार

अमेठी। गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच व दवा उपलब्ध कराने के मामले में अमेठी जिला प्रदेश की सूची में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस पर सीएमओ ने सभी संबंधित को पहले स्थान पर लाने के लिए और अधिक प्रयास करने का निर्देश दिया है।

जिले में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज जैसे हाइपरटेंशन, डायबिटीज, ओरल ब्रेस्ट सर्वाइकल कैंसर की जांच करना और उनको दवा उपलब्ध कराने की समीक्षा शासन स्तर से की गई है। जारी दस उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिलों की सूची में अमेठी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों का पता लगाकर जांच कराने व दवा मुहैया कराने के लिए 583226 का लक्ष्य निर्धारित था। जिसमें प्रतिदिन 26510.27 का लक्ष्य था। 12853 मरीजों की जांच कराकर दवा उपलब्ध कराया गया। जो 48.48 प्रतिशत है।  196 सीएचओ में से 157 ने मरीजों का स्क्रीनिंग कराया है। जबकि 39 ने नहीं कराया है। इसी प्रकार 297 एएनएम को जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें से 187 ने मरीजों का स्क्रीनिंग कराया है। 164 सक्रिय रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं किया। इस पर सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने सभी संबंधित को पूरी निष्ठा व लगन के साथ कार्य करने का आदेश दिया है। जिससे जिले को शासन द्वारा जारी समीक्षा सूची में प्रथम स्थान प्राप्त हो सके। इसमें लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दिया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |