Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

Sonebhadra: डीएवी पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मना बाल दिवस, नन्हे-मुन्ने बच्चो की प्रस्तुतियों ने मोहा मन।

सोनभद्र। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रभापुरम कॉलोनी स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, प्रभापुरम कॉम्प्लेक्स, रॉबर्ट्सगंज में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

 इस अवसर पर विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए रंगारंग कार्यक्रमों और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद नर्सरी से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलकूद एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बच्चों ने अपनी मासूमियत, उत्साह और प्रतिभा से सभी का मन मोह लिया। उनकी उत्साहपूर्ण भागीदारी से विद्यालय परिसर में पूरे दिन खुशी और उल्लास का माहौल बना रहा।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षक निशा चौबे, प्रियाशी त्रिपाठी, नेहा गुप्ता, ममता सिंह, अंजलि मिश्रा, बबीता, काजल तोमर, पूजा चौरसिया, स्वर्णिमा प्रकाश, प्रीति, तान्या विश्वकर्मा, आकांक्षा यादव, निधि पाण्डेय, कु. अंजलि एवं अंजलि उपाध्याय सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
शिक्षकों ने बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम बच्चों के लिए खुशियों और यादगार पलों से भरा रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |