Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के ट्रस्ट और EO को सौंपा चेक! भक्त ने दिया 10 करोड़ रुपए का दान


हैदराबाद के एक भक्त, कोडाली श्रीकांत ने शुक्रवार को TTD के 'श्री वेंकटेश्वर अन्नप्रसादम ट्रस्ट' को 10 करोड़ रुपये का दान दिया। इस अवसर पर, दानदाता ने श्रीवारी मंदिर के रंगनायकुल मंडप में TTD के अतिरिक्त EO वेंकैया चौधरी को दान का चेक सौंपा।

अतिरिक्त EO ने दानदाता के इस उदार योगदान की सराहना की। इस कार्यक्रम में TTD के CV&SO मुरलीकृष्ण भी शामिल हुए।

तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में स्थित प्रसिद्ध श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर और अन्य सहायक मंदिरों का प्रबंधन करने वाला एक स्वतंत्र सरकारी ट्रस्ट है। यह मंदिर आंध्र प्रदेश के तिरुमला की पहाड़ियों पर स्थित है। प्रमुख देवता भगवान वेंकटेश्वर (जिन्हें बालाजी, श्रीनिवास और गोविंदा के नाम से भी जाना जाता है), जो भगवान विष्णु का ही एक रूप हैं।

यह ट्रस्ट आंध्र प्रदेश सरकार के अधीन कार्य करता है और मंदिर के सभी धार्मिक अनुष्ठानों, वित्त और प्रशासन की देखरेख करता है। इसमें लगभग 16,000 कर्मचारी कार्यरत हैं। यह दुनिया के सबसे अधिक देखे जाने वाले धार्मिक केंद्रों में से एक है, जहां प्रतिदिन औसतन 60,000 से 1 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।

जनवरी 2026 में तिरुपति का एक मामला काफी चर्चा में रहा था। CBI के नेतृत्व वाली स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने TTD लड्डू घी में मिलावट मामले में नेल्लोर ACB कोर्ट में फाइनल चार्जशीट दाखिल की है। फाइनल चार्जशीट में 36 मुख्य आरोपियों के नाम हैं। इसमें पोमिल जैन और विपिन जैन का नाम है। वे भोले बाबा ऑर्गेनिक डेयरी के डायरेक्टर हैं। उनपर नकली घी बनाने का आरोप है।

इस मामले से जुड़ा विवाद सितंबर 2024 में सामने आया, जब सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पवित्र पहाड़ी मंदिर में लड्डू प्रसाद में मिलावटी घी के इस्तेमाल का खुलासा किया। उन्होंने जो आरोप लगाए, उससे जनता भड़क गई। उन्होंने बताया कि लड्डू में शुद्ध गाय के घी के बजाय मिलावटी घी, जिसमें पाम तेल, पाम कर्नेल तेल और केमिकल एडिटिव्स और यहां तक ​​कि जानवरों की चर्बी भी मिली हुई थी। देशभर में इस मामले की काफी चर्चा हुई और चैनल्स पर इसको लेकर डिबेट्स भी हुईं।




Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |