Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने से पहले बदला मौसम, आज सुबह से लगातार बर्फबारी


उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में अलकनंदा नदी के तट पर स्थित बद्रीनाथ धाम से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है। श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट सर्दियों के लिए बंद होने से ठीक पहले, यहां का मौसम अचानक बदल गया है।

बद्रीनाथ धाम में आज सुबह से लगातार बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी के कारण पूरे धाम में कड़ाके की ठंड है और पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढंक गया है। इसके बावजूद, भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लेने के लिए भक्तों का आना जारी है।

रविवार सुबह से हो रही बर्फबारी के कारण बद्रीनाथ मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में बर्फ जमा हो गई है। ऊंची चोटियों से लेकर आस-पास की इमारतों तक, सब कुछ बर्फ की सफेद चादर में लिपटा हुआ है। धाम में आए तीर्थयात्री काफी उत्साहित हैं; वे भगवान बद्री विशाल के दर्शन करने के साथ-साथ बर्फ से ढके इस खूबसूरत नज़ारे का भी आनंद ले रहे हैं।

विजयदशमी के अवसर पर घोषित किया गया था, और पंच पूजा की परंपरा के बाद निर्धारित मुहूर्त में कपाल बंद होंगे। बद्रीनाथ धाम के मुख्य कपाट अगले दिन (16 नवंबर) रात 9 बजकर 37 मिनट पर बंद किए जाएंगे।

विजयदशमी के अवसर पर घोषित किया गया था, और पंच पूजा की परंपरा के बाद निर्धारित मुहूर्त में कपाल बंद होंगे। बद्रीनाथ धाम के मुख्य कपाट अगले दिन (16 नवंबर) रात 9 बजकर 37 मिनट पर बंद किए जाएंगे। इस मंदिर में भगवान विष्णु पद्मासन (ध्यान मुद्रा) में विराजमान हैं। मंदिर अलकनंदा नदी के किनारे, नर और नारायण पर्वतों के बीच लगभग 3,133 मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

बद्रीनाथ धाम चार धामों में से एक है और उत्तराखंड के छोटा चार धाम (यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ) की अंतिम मंजिल भी है। वैष्णव परंपरा में यह 108 दिव्य देशों में गिना जाता है। कुल मिलाकर ये माना जाता है कि इस धाम की यात्रा करने पर इंसान के पाप नष्ट हो जाते हैं और मन पवित्र हो जाता है। यहां भक्तों की भारी भीड़ दिखाई पड़ती है।

अगर आप बद्रीनाथ के बारे में जानना चाहते हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि बद्रीनाथ मंदिर के बारे में 10 ऐसी बातें जो आपने नहीं सुनी होंगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |