Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

चंद्रशेखर आजाद को सीएम चेहरा बनाने पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान का तंज, बोले- 'पहले प्रत्याशी तो खोज लें'


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद ने 'सामाजिक परिवर्तन मोर्चा' बनाकर सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। वहीं, चंद्रशेखर आजाद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी को भी गठबंधन में शामिल होने का न्योता दिया है। इस गठबंधन में चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किए जाने पर केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने तंज कसा है।

केंद्रीय मंत्री कमलेश पासवान ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद की पार्टी पहले भी बिहार और उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ चुकी है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए लगातार प्रयास किए गए और सीटें देने की मांग की गई, लेकिन बात नहीं बनी। उन्होंने कहा कि हर राजनीतिक दल को अपने हिसाब से चुनाव लड़ने का अधिकार है और वह इस फैसले का स्वागत करते हैं।

हालांकि, चंद्रशेखर आजाद को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाए जाने पर उन्होंने कहा कि पहले प्रत्याशी तो खोज लें, कहीं 300 सीटों की बात हो रही है तो कहीं 150 सीटों की। 403 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात बाद में करें। कमलेश पासवान ने सपा और कांग्रेस पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने बाबा साहब के विचारों और उनके कार्यों को आगे बढ़ाया है। उनके जीवन से जुड़े पंचतीर्थों का विकास कर उन्हें समाज को समर्पित किया गया है। उन्होंने कहा कि जनता विपक्ष की जातीय राजनीति को समझ चुकी है और प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनाएगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आज़ाद एक साथ आ गए हैं और ऐलान किया कि AIMIM और आज़ाद समाज पार्टी गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर आज़ाद इस गठबंधन के सीएम चेहरा होंगे। ओवैसी के साथ मौजूद आज़ाद ने गठबंधन के एजेंडे में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोज़गार को मुख्य मुद्दा बनाया। AIMIM प्रमुख के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने वादा किया कि गठबंधन की प्राथमिकताओं में 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा, बेहतर अस्पताल और युवाओं के लिए रोज़गार शामिल होंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |