Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

नवंबर में मचेगी व्रत-त्योहारों की धूम, दीपावली से लेकर छठ तक मनाए जाएंगे कई पर्व


नवंबर का महीना व्रत-त्योहारों के लिहाज से बेहद खास माना जा रहा है। इस महीने की शुरुआत अहोई अष्टमी के साथ होगी और दीपावली से लेकर छठ तक बड़े त्योहार इस माह में मनाए जाएंगे। इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण व्रत भी इस महीने में आएंगे। त्योहारों से भरपूर नवंबर के माह में कब कौन सा त्योहार मनाया जाएगा, आइए जान लेते हैं विस्तार से।
नवंबर 2026 व्रत त्योहार लिस्ट (November 2026 Vrat-Tyohar List)

1 नवंबर 2026: अहोई अष्टमी, कालाष्टमी, राधा कुंड स्नान
5 नवंबर 2026: रमा एकादशी, गोवत्स द्वादशी
6 नवंबर 2026: धनतेरस, शुक्र प्रदोष व्रत
7 नवंबर 2026: काली चौदस, मासिक शिवरात्रि
8 नवंबर 2026: नरक चतुर्दशी / छोटी दिवाली, दीपावली और लक्ष्मी पूजा)
10 नवंबर 2026: गोवर्धन पूजा
11 नवंबर 2026: भाई दूज (यम द्वितीया)
13 नवंबर 2026: छठ पूजा - नहाय-खाय
14 नवंबर 2026: छठ पूजा - खरना
15 नवंबर 2026: छठ पूजा - संध्या अर्घ्य
16 नवंबर 2026: छठ पूजा - उषा अर्घ्य (उगते सूर्य को अर्घ्य) एवं पारण
17 नवंबर 2026: गोपाष्टमी
18 नवंबर 2026: आमलकी / अक्षय नवमी
20 नवंबर 2026: देवउठनी (प्रबोधिनी) एकादशी
21 नवंबर 2026: तुलसी विवाह
23 नवंबर 2026: वैकुण्ठ चतुर्दशी
24 नवंबर 2026: देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती

दीपावली 2026

दीपावली 2026 का त्योहार हर वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। हिंदू धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक दीपावली साल 2026 में 8 नवंबर को मनाया जाएगा।
छठ पर्व 2026

छठ पूजा बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रमुख त्योहार है। हालांकि अब भारत के कई अन्य राज्यों में भी यह त्योहार मनाया जाने लगा है। यह बेहद कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। यह व्रत 3 दिनों तक मनाया जाता है। इस व्रत की शुरुआत नहाय-खास से होती है और तीन दिन बाद सूर्य को अर्घ्य देने का बाद इस व्रत का पारण किया जाता है। साल 2026 में 13 नवंबर से छठ पर्व की शुरुआत होगी।
देवउठनी एकादशी 2026

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा से उठ जाते हैं और शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। साल 2026 में देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी 20 नवंबर को मनाई जाएगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |