Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः पार्षद श्रीमती राजकुमारी मौर्य ने निभाया वादा जानकीपुरम सेक्टर एच लखनऊ में एक करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क एवं अन्य विकास कार्यों का किया विधीवत भूमि पूजन


लखनऊ। जानकीपुरम द्वितीय वार्ड की पार्षद राजकुमारी मौर्य ने अपना वादा निभाते हुए गुरुवार को सेक्टर-एच की सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया। लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इन सड़कों का निर्माण आधुनिक पेवर मशीन से कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान पार्षद राजकुमारी मौर्य ने बताया कि वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए वे निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने घोषणा की कि इसी माह वार्ड में लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अन्य विकास कार्यों का भी शिलान्यास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने सहारा स्टेट में चल रहे तालाब निर्माण सहित वार्ड की विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति से जनता को अवगत कराया।

पार्षद ने क्षेत्र में हो रहे तेज विकास का श्रेय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और महापौर सुषमा खर्कवाल के निरंतर मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास और सहयोग ही उन्हें क्षेत्र की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है।

सड़क निर्माण शुरू होने से उत्साहित स्थानीय नागरिकों ने पार्षद का आभार जताया। लोगों ने कहा कि पार्षद ने इसी वर्ष सड़क बनवाने का आश्वासन दिया था, जिसे समय पर पूरा कर उन्होंने श्प्राण जाए पर वचन न जाएश् की भावना को चरितार्थ किया है। गौरतलब है कि हाल ही में राजकुमारी मौर्य को भाजपा महिला मोर्चा (अवध प्रांत) का उपाध्यक्ष भी मनोनीत किया गया है, जिससे कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, स्थानीय नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |