Type Here to Get Search Results !
BREAKING NEWS
ऑनलाइन भुगतान करें
Pay Now

लखनऊः 30 सूत्रीय मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारियों ने दिया ज्ञापन, जल्द पूर्ति न हुई तो होगा आंदोलन


लखनऊ।नगर निगम कर्मचारी  संघ ने अपनी 30 सूत्रीय लम्बित मांगों की पूर्ति को लेकर बुधवार को धरना देकर आंदोलन की घोषणा की थी। आंदोलन के क्रम में संघ के पदाधिकारियों ने नगर आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित ष्डे अफसरष् अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्ता को ज्ञापन सौंपा।संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 15 जून 2026 को प्रशासन के साथ हुई वार्ता में बनी सहमति के बाद 27 जुलाई 2026 को कार्यवृत्त संख्या-411ध्मु.वि.ध्विविध जारी किया गया था, लेकिन अभी तक उसका क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।इस पर नगर निगम प्रशासन ने संघ को अवगत कराया कि अपर नगर आयुक्त  पंकज श्रीवास्तव के स्थानांतरण होने के कारण 16 नवंबर 2026 को निर्धारित बैठक नहीं हो सकी। साथ ही नवनियुक्त अपर नगर आयुक्त अविनाश त्रिपाठी का कार्य आवंटन न होने के कारण भी कार्यवृत्त के क्रियान्वयन में विलंब हुआ।प्रशासन ने आश्वासन दिया कि अपर नगर आयुक्त का कार्य आवंटन होते ही वार्ता में बनी सहमति के अनुसार जारी कार्यवृत्त का अनुपालन शीघ्र कराया जाएगा।प्रशासन के आश्वासन के बाद संघ के अध्यक्ष आनन्द वर्मा, महामंत्री शमील एखलाक एवं समस्त पदाधिकारियों ने नगर निगम प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया । साथ ही उम्मीद जताई कि कर्मचारियों की 30 सूत्रीय लम्बित मांगों की पूर्ति जल्द कराई जाएगी।संघ ने चेतावनी दी कि यदि मांगों की पूर्ति जल्द नहीं हुई, तो आंदोलन करना संघ की बाध्यता होगी, जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश सरकार, उत्तर प्रदेश शासन, जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन की होगी।

कार्यक्रम में संघ के संरक्षक अब्दुल तनवीर, अध्यक्ष आनन्द वर्मा, महामंत्री शमील एखलाक, उपाध्यक्ष मोहम्मद शोएब, हेमन्त कुमार, सुखदेव प्रसाद यादव, मंत्री मिर्जा इरशाद बेग, विजय लक्ष्मी, रेखा यादव, संगठन मंत्री अर्जुन यादव, प्रचार मंत्री निखलेश खरे, कार्यालय मंत्री शत्रोहन लाल, संयुक्त मंत्री अनुज गुप्ता, संयुक्त मंत्री (द्वितीय) जाकिर अली, सलाहकार विशाल श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष यश प्रकाश गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष शिव शंकर राय, सदस्य कार्यकारिणी मो० शमशाद, पवन पाल, अरुण पाल, मो० जमा के साथ साथ नगर निगम के कर्मचारी साथी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Design by - Blogger Templates |