बीसलपुर। शादी के महज तीन साल बाद दहेज लोभी ससुराल वालों ने विवाहिता से अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपए की मांग रख दी विवाहिता ने अपने पिता की गरीबी और दिव्यांगता का हवाला देकर मांग पूरी करने में असमर्थता जताई विवाहिता को उसके मासूम बच्चे सहित मारपीट कर प्रताड़ित करते हुए घर से निकाल दिया पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति सास ससुर जेठ सहित पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सोंधा निवासी सुकीर्ति पुत्री गंगा प्रकाश ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि उसकी शादी लगभग तीन साल पहले भुता थाना क्षेत्र के अहिरोला चैराहा निवासी फूलचंद के पुत्र सूरज पाल के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी जिसमें उसके माता-पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था किन्तु विवाहिता के पति सूरज पाल ससुर फूलचंद सास रामलली जेठ उमाशंकर, अनिल उस दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में दो लाख रुपए की मांग करने लगे मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे इसी बीच विवाहिता ने एक पुत्र को जन्म दिया लेकिन ससुराल वालों के व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया और विवाहिता को मारपीट करते हुए उसके बच्चे सहित घर से निकाल दिया पीड़िता ने मायके आकर अपने पिता को सारी घटना बताई जिस पर उसके पिता ने कुछ रिश्तेदारों के माध्यम से समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि 20 सितंबर को ससुराल वालों ने विवाहिता के मायके में आकर उससे मारपीट की शोर शराबा सुनकर पड़ोसी लोगों ने बचाया। विवाहिता ने अपने पिता को साथ लेकर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।मजबूर होकर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पति सूरज पाल, ससुर फूलचंद,सास रामलली,जेठ उमाशंकर, अनिल निवासी अहिरोला चैराहा थाना भुता जनपद बरेली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
